शाजापुर: शाजापुर सहित प्रदेश के कॉलेजों में 4 लाख से ज़्यादा सीटें खाली, 12वीं का रिजल्ट कमजोर होने को मंत्री ने बताई वजह
शाजापुर सहित प्रदेश के कॉलेजों में 4 लाख से ज्यादा सीटें खाली रह जाने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि इसके लिए 12वीं का रिजल्ट जिम्मेदार है। शाजापुर में मंत्री परमार ने कहा- इस बार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा, जिसके कारण प्रथम वर्ष में कम एडमिशन हुए। दूरस्थ क्षेत्रों के कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली रह गईं।