शाजापुर: शाजापुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, रावण दहन के बाद लौट रहे लोगों का फवारा चौराहे पर मोहर्रम कमेटी ने किया स्वागत
दशहरे के दौरान शाजापुर में देखने को मिली हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल, रावण का दहन कर लौट रहे लोगों का मोहर्रम कमेटी ने किया स्वागत। शनिवार को रात 9:00 बजे मोहर्रम कमेटी के सदर इमरान खरखरे के नेतृत्व में बस स्टैंड फवारा चौराहे पर स्टेडियम ग्राउंड से रावण के पुतले का दहन करने के बाद लौट रहे हिंदू समाज जनों का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।