शाजापुर: मक्सी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर मक्सी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। शनिवार को दोपहर 3:बजे मिली जानकारी के अनुसार मक्सी के समीप सड़क हादसे बाइक सवार संतोष पिता मानसिंह, राजू बाई, कान्हा पिता संतोष, सीमा पति संतोष निवासी बिचपड़ी, जिला उज्जैन घायल हो गए। घायलों को परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।