शाजापुर: शहर के गरबा पांडालों, देवी मंदिरों और प्राचीन माँ राजराजेश्वरी मंदिर से विधि-विधान से किया घट विसर्जन
शारदीय नवरात्रि में मां की आराधना के बाद शनिवार को शहर के प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर ,काशी नगर के दुर्गा पंडाल सहित अन्य दुर्गा पांडालों और देवी मंदिरों से विधि विधान से पूजन अर्चन और हवन कर दुर्गा प्रतिमा और ज्वारों का विसर्जन किया गया और इस अवसर पर कन्या भोज और भंडारों का आयोजन किया गया।