शाजापुर: अवंतीपुर बडोदिया में एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति की शनिवार को शाजापुर जिला अस्पताल में मौत
शाजापुर जिले के अवंतीपुर बडोदिया में शुक्रवार को बाइक सवार सुनील पिता हजारीलाल कुशवाह हार्वेस्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिनको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शाजापुर जिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर 2: बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।