शाजापुर: दुपाड़ा रोड स्थित स्टेडियम में दशहरा के अवसर पर 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, आतिशबाजी का दिखा शानदार नजारा
शाजापुर शहर में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार रात आठ बजे दुपाड़ा रोड स्थित स्टेडियम में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान स्टेडियम मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने आकर्षक आतिशबाजी के भरपूर आनंद लिये इससे पूर्व परम्परा अनुसार स्थानीय श्रीकृष्ण व्यायामशाला से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।