मझगवां: एसडीएम और तहसीलदार ने समय से पहले काम पूरा करने वाले प्रगणकों को किया सम्मानित
मझगवां अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महिपाल सिंह गुर्जर एवं तहसीलदार हिमांशु शुक्ला ने आज अनुविभागीय कार्यालय में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा से पहले और तत्परता के साथ पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।