बिरसिंहपुर नगर परिषद के कर्मचारियों से मारपीट, शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने से नाराज नगर परिषद कर्मियों ने बंद की पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट
सतना - जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट बनाने गए नगर परिषद कर्मचारियों से हुई मारपीट। दुकान के बाहर सड़क में पन्नी तानकर अतिक्रमण करने वालों ने की मारपीट। मौके पर वाहन छोड़ जान बचाकर भागे नगरपरिषद कर्मचारी। आरोपियों पर कार्यवाही करने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभापुर थाना प्रभारी को लिखा पत्र। *आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित नगर परिषद के अधिकारी - कर्मचारियों ने पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर जताया विरोध।*