मझगवां तहसील में जन सुनवाई, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने सुनी जनता की समस्याएं।
सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को मझगवां तहसील सभाकक्ष मे आयोजित जनसुनवाई में मझगवा sdm महिपाल सिंह गुर्जर (आईएएस ) द्वारा आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, इस दौरान क्षेत्र भर से सैकड़ों की संख्या में पीड़ित तहसील मुख्यालय में चल रही जन सुनवाई में शासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।