मैहर: रीवा रोड और सतना चौराहे पर हटाया अतिक्रमण, अमरपाटन में दुकानदारों के काटे 1-1 हजार के चालान
मैहर। अमरपाटन में सोमवार शाम प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मैहर, रीवा रोड और सतना चौराहे सहित प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। वहीं, दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 1-1 हजार रुपए के चालान काटे गए।