राजपुर: पीडिया खरहना के प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
Rajpur, Buxar | May 26, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिडिया खरहना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे। चोरी की इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि वह जब विद्यालय पहुंचे तो ताला टूटा था।