फिरोज़ाबाद: विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने 5 घंटे में की बड़ी कार्रवाई, 84 वांछित को धर दबोचा, सिरसागंज थाना रहा अव्वल
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में बड़े पैमाने पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। रविवार सुबह 5 बजे तक चले पांच घंटे के इस अभियान में पुलिस ने कुल 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 82 NBW/वारंटी व 2 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। यह कार्रवाई जिले के 20 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।