फिरोज़ाबाद: कस्बा पाढम के मोहल्ला नागर में विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा, कई क्षेत्रों की बिजली गुल, वीडियो हुआ वायरल
कस्बा पाढ़म के मोहल्ला नागर खेल में रविवार की सुबह एक विद्युत ट्रांसफार्मर धू धू कर जल उठा। जिसका वीडियो रविवार सुबह आठ बजे क़रीबन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रांसफार्मर के जलने से आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानियां हुईं।