जहानाबाद: नोआमा गांव में घर में डकैती की घटना के संबंध में पड़ोसी से पूछने पर पीड़ित को मारपीट कर किया गया गंभीर रूप से घायल
नोआमा गांव में घर में घटी डकैती की घटना के संबंध में पड़ोसी से पूछने पर पड़ोसी एवं उनके परिवार ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है। घायल व्यक्ति नोआमा गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा हैं जिन्होंने बताया कि हमारे घर पर कुछ दिन पूर्व डकैती की घटना घटी थी। उसी के संबंध में पूछने पर यह हालत हुई।