जहानाबाद: पुलिस के जवानों की गर्मी से बिगड़ी तबीयत का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे एसपी अरविन्द प्रताप सिंह
गुरुवार को जहानाबाद में कुल 6 पुलिस के जवानों की तबीयत गर्मी के कारण काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इसकी सूचना जैसे ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह को लगी वह तुरंत ही जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और सभी भर्ती पुलिस के जवानों से उन्होंने उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। जिसके बाद एसपी ने डॉक्टर से भी मुलाकात की।