जहानाबाद: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन, दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता आयोजित कि गई। इस दौरान लोक सभा निर्वाचन 2024 से संबंधित तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोक सभा निर्वाचन के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने से संबंधित जानकारी दी गई।