जहानाबाद: जहानाबाद जिले में हीट वेव का असर, गर्मी की वजह से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ।
जहानाबाद के आसपास के इलाकों में गुरुवार तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। हीट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सदर अस्पताल में बेड से दोगुनी संख्या में मरीज भर्ती है। वहीं जिले के पल्या गांव के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की गर्मी की वजह से मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया और परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।