जहानाबाद: प्लेया गांव में भीषण गर्मी से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया बवाल
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत प्लेया गांव में भीषण गर्मी के कारण एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों के द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के क्रम में व्यक्ति की मौत हो गई व्यक्ति के मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बबाल कटा जबकि आगे की प्रक्रिया जारी है।