राहतगढ़: राहतगढ़ वॉटरफॉल पर तीन दिवसीय मेले की धूम, दो दिनों से उमड़ रही भीड़, कल भी रहेगा आकर्षण
राहतगढ़ वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और मनमोहक नजारों के लिए पहले से ही क्षेत्र में प्रसिद्ध है। ऐसे में यहां आयोजित तीन दिवसीय मेले ने इस पर्यटन स्थल की रौनक को और बढ़ा दिया है। दो दिनों से लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई है और मेले का माहौल उत्सव जैसा नजर आ रहा है। मेले में दुकानें, खरीदारी और लोगों की चहल-पहल के बीच पूरा क्षेत्र मेले के रंग में रंगा ह