सिंगरौली: ग्राम पंचायत कोरसर कोठार के खारगहवा टोला में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की जताई गई आशंका
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार के खारगहवा टोला में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि खारगहवा टोला में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है सूचना पर तत्काल मौके पर एसडीओपी आशीष जैन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रिचके केवट निवासी ग्राम धानी के रूप में हुई है फिलहाल मामले में कारण अज्ञात बताया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी गई है।