सिंगरौली: तिनगुड़ी के कोल्हुआ तिराहे पर वाहन के रौंदने से व्यक्ति की हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
तिनगुड़ी कोल्हुआ तिराहा पर राहगीर को वाहन ने रौंदा गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम। जहां बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल सिंह पिता स्वर्गीय अजमेर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी पचपेडियाटोला चौकी बरका निवासी बरगवां की ओर से अपने रिश्तेदार से मुलाकात कर पैदल अपने घर जा रहे थे कि वाहन ने टक्कर मार दी।