सिंगरौली: निगम आयुक्त के नेतृत्व में निगम अमले द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, नगर को सुव्यवस्थित बनाने में आप सब का सहयोग जरूरी- नगर निगम आयुक्त
नगर की मुख्य सड़कों पर दुकानदारों और व्यापारियों के अतिक्रमण करने के कारण नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है l शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और पैदल यात्रियों को भी चलने में असुविधा होती हैl इस तरह की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया था lजिसके चलते आज बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के नेतृत्व नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा माजन मोड़ से लेकर सत्या होटल तक रोड और नालियों के बीच बने फुटपाथ पर लगे अवैध बोर्ड, होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की गईl