सिंगरौली: एनसीएल दुधिचुआ सीएचपी के पास ऊंचे स्थान से गिरकर दो श्रमिकों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली के NCL में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरा मामला NCL के दुद्धीचूआ कोयला खदान का है जहां सीएचपी में कार्य कर रहे दो मजदूरों ऊँचे स्थान से गिर कर मौत हो गई है।दोनों मृतक का शव नेहरू शताब्दी जयंत लाया गया है। मृतक की पहचान सुखराम पिता सुखदेव उम्र 40 वर्ष निवासी सरसवाह लाल बैग बस्ती जयंत जो की वेल्डर का काम कर रहा था । दुसरे मृतक की पहचान बिरसा उड़या पिता बुद्ध राम उम्र 50 वर्ष निवासी सरसवाह लाल बैगा बस्ती जयंत जो की हेल्पर था।फ़िलहाल पुलिस मामले पर जॉंच कर रही हैं।