सिंगरौली: जनमन योजना के तहत चल रहे शिविर का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
पीएम जनमन योजना के तहत बैगा समाज के उत्थान हेतु शिविर आयोजित कर एक ही छत के नीचे योजना से संबंधित लाभ दिया जा रहा है। शिविर के दौरान बैगा परिवारो को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैक खाता आदि खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद पंचायत बैढ़न आयोजित बरहपान, खम्हारिया, नादो, गोभा, चरगोड़ा, जोगियानी में आयोजित शिविरो का डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा के द्वारा निरीक्षण कर योजना शत प्रतिशत लाभ दिये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिया गया।