लालगंज: बरदह थाना पर 12 पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उनकी सराहना की
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना से 12 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला । जिन पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर हुआ है उनमें सुभेंद्र गुप्ता, भूपेंद्रनाथ मिश्रा, मेहनाज आलम, यशपाल गुप्ता, वाल्मीकि निषाद, सूरज कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल मनीषा व अन्य शामिल रहे । इन सभी पुलिस कर्मियों का कार्यकाल चार से पांच वर्ष पूर्ण हो चुका था ।