गुन्नौर: गांव काशीपुर में पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी की शिकायत के बाद पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को किया सील
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी ओमपाल गुरुवार को अपने ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 3500 रुपए का डीजल ट्रैक्टर में भरवाया था।डीजल भरवाने के बाद ट्रैक्टर करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद अचानक से बंद हो गया। ट्रैक्टर बंद होने के बाद ओमपाल वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचे और डीजल में पानी की मिलावट होने का आरोप लगाया।