9 साल से सऊदी में फंसे पिता की घर वापसी के लिए बेटी की मुहिम
उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल पिछले 9 सालों से सऊदी अरब में फंसे हैं। उनकी घर वापसी के लिए बेटी दीपिका नौटियाल ने मुहिम शुरू की है। दीपिका की मदद के लिए चिन्यालीसौड़ के युवा नेता सुभाष राणा, कुलबीर कंडियाल और समाजसेवी कपिल रावत, वीरेंद्र रावत व मंजीत राणा आगे आए।
सुभाष राणा ने बताया कि ग्राम सभा बल्डोगी में लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार धनराशि एकत्र की, जिसे दीपिका को सौंपा गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सहयोग करें, ताकि इंद्रमणि नौटियाल जल्द अपने परिवार के बीच लौट सकें।