छतरपुर नगर: ग्राम अतनिया में शादी को बीच में छोड़कर भागा दूल्हा, सिविल लाइन पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम अतनिया मे बिजावर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाली से बारात आई हुई थी,जहां पर बीच शादी से ही दूल्हा गायब हो गया, जिसकी शिकायत परिजनों ने सिविल लाइन थाने में की और पुलिस ने यूपी बॉर्डर से दूल्हे को दस्तयाब कर परिजनों को सौपा है। इस मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने आज 13 मार्च शाम 7:00 बजे दी है।