छतरपुर नगर: ग्राम छापर में तीन लोगों ने युवक पर किया हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
सटई थाना क्षेत्र के ग्राम छापर के रहने वाले श्रीपत रजक गांव के ही कमोद सिंह यादव के यहां भूसा भरने गए हुए थे जहां पर तीन लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया,जिसमें श्रीपत रजक घायल हुए,जिनको परिजन सटई अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जिला अस्पताल में घायल भर्ती है। वही यह घटना आज 13 मार्च सुबह 9:30 बजे की बताई गई है!