पुन्हाना: सिरौली ग्राम पंचायत के सदस्यों के पहुंचने के बाद भी बीडीपीओ द्वारा चुनाव नहीं कराने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Punahana, Nuh | Mar 28, 2024 ग्रामीणों ने बीडीपीओ पर जानबूझकर चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से मुलाकात के दौरान शिकायत कर गांव के विकास को लेकर जल्द से जल्द बहुमत वाले पंच को कार्यभार दिलाने की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने मौके पर ही पंचायत विभाग के अधिकारी को फोन कर बहुमत का चुनाव कराने व बहुमत वाले पंच को सरपंच का कार्यभार सौंपने के आदेश दिए।