पुन्हाना: गांव कंसाली में अरावली पहाड़ी में खनन करता एक मजदूर गिरफ्तार
Punahana, Nuh | Mar 26, 2024 यह कार्रवाई सरपंच, पूर्व सरपंच व गुप्त सूत्रों पर की गई है। मुख्यालय से खनन विभाग की एक टीम नगीना खंड के गांव कंसाली पहुंची थी। पहाड़ी की जांच की गई तो एक पहाड़ की खान में मजदूर अलीजान कार्य कर रहा था, जिसे नगीना पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।