पुन्हाना: गांव गुलालता में हुई महिला की मौत के लिए परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया मौत का आरोप, सात के खिलाफ केस दर्ज
Punahana, Nuh | Mar 27, 2024 हसीन पुत्र कमरूद्दीन निवासी पैमा ने बताया कि उसकी बहन जुरसीना की शादी करीब सात साल पहले गुलालता गांव के रहने वाले इकबाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के तीन साल बाद अपने भाईयों से तंग आकर उनके जीजा इकबाल ने आत्म हत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन जुरसीना की जमीन हड़पना चाहते थे। जिसके बाद महिला ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली।