पुन्हाना: पुन्हाना नगर पालिका प्रशासन ने 14 अवैध दुकानों को किया सील,बिना नक्शा पास कराए बन रही थी दुकानें
Punahana, Nuh | Mar 27, 2024 नगर पालिका सचिव जतिन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर में बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बन रही दुकानों की शिकायत उन्हें मिली थी। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा संबंधित दुकान मालिकों को नोटिस दिए गए थे। परंतु दुकान मालिकों द्वारा ना तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया और ना ही नक्शा पास कराने की कार्रवाई शुरू की गई। जिसके बाद दुकानों को सील कर दिया।