माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सीतामढ़ी जिला के महादलित टोलों में हर्षोल्लास के साथ प्रकाश पर्व दीपावली मनाई जा रही है। सरकार के आदेश के अनुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न महादलित टोलों में जाकर महादलित परिवारों के बीच त्योहार की खुशियां साझा की गई। अधिकारियों द्वारा बच्चों एवं छात्र-छात्राओं सहित सभी लोगों के बीच मिठाइयों एवं उपहारों का वितरण किया तथा दीपावली की शुभकामनाएँ दी गई।
#CMSamrat
#samratchoudhary
#HappyDeepawali