वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला द्वारा विकासखंड मोहगांव की ग्राम पंचायत सुड़गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी, ग्राम पंचायत सुड़गांव के सरपंच श्री सुखदीन मालगाम एवं आरसेटी के डायरेक्टर श्री राजेश राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री अवस्थी ने किसानों एवं ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
1 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026