जनविश्वास अभियान के आवेदनों के त्वरित निराकरण पर फोकस करें - सीईओ
सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियाँ बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश
समय-सीमा की बैठक आयोजित
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर आवेदनों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। निवास में आयोजित होने वाले आगामी जनविश्वास अभियान की तैयारियों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान की सभी गतिविधियां बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी रूप से आयोजित की जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। इसके तहत बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड की दवाइयों के वितरण को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियों का वितरण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा गया। आदिवासी कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिले में एनकोर्ड के तहत 322 प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई। सीईओ जिला पंचायत ने नशा मुक्ति को लेकर संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। बैठक के दौरान डीएफओ श्री एमएस मौर्य, एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मण्डला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री क्षमा सराफ, श्री राजेश कौशिक सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
General Administration Department, MP