गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ कस्बे में गणतंत्र दिवस पर रैली निकाल रहे 2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गढ़ कस्बे में गणतंत्र दिवस पर रैली निकाल रहे दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं। जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।