गढ़मुक्तेश्वर: गांव अल्लाहबख्शपुर के पास 2 दिन पूर्व हुए रोडवेज बस और अर्टिगा कार के हादसे में रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव अल्लाहबख्शपुर के पास दो दिन पूर्व हुए हादसे के मामले में सोमवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने उत्तराखंड रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा किया है अर्टिगा कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी जिस हादसे में अर्टिगा कार सवार 7 लोग घायल हो गए थे।