गढ़मुक्तेश्वर: गांव हरोड़ा मोड़ के पास चाईनीज मांझे से गर्दन कटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव हरोड़ा मोड़ के पास चाईनीज मांझे से गर्दन काटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है रिजवान बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहा था तभी अचानक चाईनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई आनन फानन में रिजवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।