अशोकनगर प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज एवं सुरक्षित वापसी हेतु एक जनवरी से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है।