बहादुरपुर: बेलई गांव में दो पक्षों में विवाद, एक दूसरे पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पहले पक्ष के बेलई निवासी गुड्डी बाई उम्र 40 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग 8 बजे पानी भरने की बात को लेकर गांव के ही धर्मेंद्र कुमार ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के बेलई निवासी धर्मेंद्र कुमार उम्र 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।