आगर: मास्टर कॉलोनी से कलश यात्रा लेकर महिलाएँ पहुंची बैजनाथ मंदिर, महादेव का किया जलाभिषेक
सावन माह में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र से कलश यात्रा लेकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं और महादेव को जल चढ़कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं इसके साथ ही आज आगर मास्टर कॉलोनी से कलश यात्रा शुरू हुई जो पैदल-पैदल बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जिसमें महिलाओं ने बाबा को जल चढ़ाकर जलाभिषेक किया।