आगर: गंगापुर में खराब चिकन देने की बात पर विवाद: दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मारा, गुस्साए लोगों ने दुकानदार का मकान फूंका
आगर जिले के गंगापुर में शनिवार देर रात खराब चिकन देने की बात पर दुकानदार और ग्राहक के बीचविवाद हो गया, इसी दौरान दुकानदार समीर उसके पिता सत्तार खान और मां शबनम बी ने ग्राहक गोपाल और उसके साथी कालू पिता देवीलाल पर हमला कर दिया, गोपाल को पीठ पर चाकू लगा, इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने समीर का मकान आग के हवाले कर दिया।