आगर: गंगापुर में बीती रात चिकन खरीदने की बात को लेकर हुई थी चाकूबाज़ी, 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण हुआ दर्ज
बीती रात गंगापुर में चिकन खरीदने की बात को लेकर एक ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया था। जिसमे चाकू बाजी की घटना में गोपाल पिता प्रभू घायल हो गया था जिस पर पुलिस ने समीर पिता सत्तार,शबनम बी पति सत्तार, सत्तार पिता अब्दुल खां मुल्तानी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। मामला जांच में लिया है।