आगर: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा 13 अगस्त को करेंगे आगर जिले का दौरा, राजस्व महाअभियान की करेंगे समीक्षा
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मंत्री वर्मा शाजापुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे आगर आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री वर्मा दोपहर 2:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय में राजस्व महा अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे । इसके पश्चात आगर से प्रस्थान कर 03 :30 बजे नलखेड़ा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 04:00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।