आगर: प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई: ग्राम गंगापुर में हुई चाकूबाजी की घटना के आरोपी का मकान तोड़ा, ग्रामीण कर रहे थे मांग
ग्राम गंगापुर में बीती रात खराब चिकन देने की बात पर हुए विवाद के बाद दुकानदार समीर ने ग्राहक गोपाल को चाकू मार दिया था, इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने समीर की दुकान में आग लगा दी थी। रविवार सुबह से गंगापुर में ग्रामीण आरोपियों का मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से आरोपी समीर पिता सत्तार खां का मकान तोड़ दिया।