चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक खाली भूखंड से अवैध कब्जा हटाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर भूखंड को अतिक्रमण मुक्त करवाया और वहां रह रहे लोगों को हटाया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।