प्रतापगढ़: कंधई इलाके के एक गांव में 6 साल पहले फौजी की विधवा पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का हुआ खुलासा, 3 गिरफ्तार
कंधई इलाके के एक गांव में 17 अगस्त 2019 को धोखाधड़ी छुपाने के लिए पैसा देने के बहाने फौजी की विधवा को खेत में बुलाकर उसके साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दिया गया था। मामले का खुलासा मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे एएसपी ने किया। मामले में तीन आरोपियों अनिल तिवारी ,राकेश सरोज और शीतल सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।