जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे जेल अधीक्षक ने बताया की जेल में बंद विजय बहादुर यादव की मौत हार्ट अटैक से हुई है। विजय बहादुर यादव जौनपुर जिले के बारी-बरहटा गांव के रहने वाले थे और एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध थे।