बरियारपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित
सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका की अगुवाई में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर सेविका द्वारा गोद भराई की रस्म निभाई गई। वही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 168 पर महिला पर्यवेक्षिका अलका सिंन्हा स्वयं उपस्थित होकर गोद भराई कार्यक्रम को सफल बनाएं।